फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 stray animals caught from Cantt station premises

Varanasi News: कैंट स्टेशन परिसर से पकड़े गए 15 आवारा पशु

Sun, 15 Mar 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
15 stray animals caught from Cantt station premises
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे और नगर निगम की टीम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शनिवार को चलाया। स्टेशन के तीनों प्रवेश द्वार से 15 पशुओं को पकड़ा गया। सभी को नगर निगम की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। स्टेशन परिसर में कभी मुख्य द्वार तो कभी कैंटोंमेंट वाले साइड पर दूसरे प्रवेश द्वार पर आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार प्लेटफॉर्म पर भी पहुंच जाते हैं। रेलवे कालोनियों में भी आए दिन घूमते रहते हैं। बच्चों, महिलाओं को चोट लगने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे और नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ा। उत्तर रेलवे की ओर से तीन स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, अमित, प्रभात के साथ ही एएसआई धर्मेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल बाल किशन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article