फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 people nominated for the post of District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य पद पर 15 लोगों ने किया नामांकन

Mon, 07 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
15 people nominated for the post of District Panchayat member
वाराणसी। पंचायत की रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए रविवार को नामांकन हुआ। इनमें जिला पंचायत सदस्य के एक, प्रधानों के पांच, और ग्राम पंचायत सदस्य के 3573 पद शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर 15 नामांकन और ग्राम प्रधान के लिए 21 नामांकन हुए। ये सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3760 नामांकन हुए, जिसमें 69 निरस्त किए गए।
विज्ञापन

चिरईगांव ब्लाक में जिला पंचायत सेक्टर नंबर 4 की प्रत्याशी सुशीला सोनकर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस पद के लिए बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत की ओर से घोषित पार्टी की समर्थित उम्मीदवार माधुरी देवी ने नामांकन किया। इसके अलावा सपा समर्थित नीलम सोनकर का नामांकन कराया गया। भाजपा समर्थित राजकुमारी देवी ने नामांकन किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन सोमवार को होगा। मतदान 12 को और मतगणना 14 जून को होगी। उधर ब्लॉकों पर प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन हुआ। दिन भर नामांकन के लिए ब्लॉकों पर भीड़ जुटी रही। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अधिकारियों की ओर से लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा था। पिछले दिनों कोरम के अभाव में कई प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। इन प्रधानों ने ग्राम पंचायत की समिति को गठित करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन फार्म भरवाएं हैं। ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अड़चन प्रधानों को ना होने पाए।
विज्ञापन

----------
छितमपुर में सास और बहू ने किया नामांकन
दानगंज चोलापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत छितमपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए सास और बहू ने नामांकन किया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद पाठक ने बताया कि बहू सपना और सास प्रेमा देवी ने नामांकन किया है। लीलावती, शिल्पी, सरोज और शीला समेत 6 लोगों ने नामांकन किया है छितमपुर गांव सभा से बीणा सिंह चुनाव जीतीं थी। मतगणना से पहले ही इनकी मौत होने से पद रिक्त हो गया था। 417 खाली पदों के लिए 434 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 541 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड परिसर में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 541 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया। आरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेवापुरी में कुल 485 वार्ड में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed