फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 feet long wall of the fourth floor of lawn collapsed five injured including child

Varanasi: लॉन की चौथी मंजिल की 15 फीट लंबी दीवार गिरी, बच्चे सहित पांच घायल

Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
सार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंसाराबाद स्थित एक लॉन की चौथी मंजिल की करीब 15 फीट लंबी दीवार शनिवार की रात टूट कर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दबने से डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
15 feet long wall of the fourth floor of  lawn collapsed five injured including child
मलबे की चपेट में आने से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंसाराबाद स्थित एक लॉन की चौथी मंजिल की करीब 15 फीट लंबी दीवार शनिवार की रात टूट कर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दबने से डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास में स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


डेढ़ वर्ष के जीशान की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लॉन एक भाजपा नेता का बताया गया है। इलाकाई के लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से रात में लॉन की चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


अंसाराबाद इलाके में स्थित एक लॉन के पीछे कूड़ा बिनने वाले झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। रात 9 बजे के करीब लॉन की चौथी मंजिल पर दीवार की जोड़ाई का काम चल रहा था। उसी दौरान करीब 15 फीट लंबी दीवार भहरा कर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दब कर राबिया, उसकी बेटी तनूजा, बेटा जिशान डेढ़, दीसू और मदीना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लॉन मालिक और उसके कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना से आए युवक के साथ होटल के कर्मचारियों ने की मारपीट

 नई सड़क स्थित एक होटल में रुके पटना निवासी युवक के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की। प्रकरण को लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर होटल के कर्मचारियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह बीते छह जुलाई को घूमने के लिए वाराणसी आए थे। उन्होंने नई सड़क स्थित एक होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार की रात चेक आउट के लिए वह रिसेप्शन पर पहुंचे। वहां होटल स्टॉफ शुभम गुप्ता और भाष्कर गुप्ता ने मारपीट की। लक्सा थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग

धर्म परिवर्तन की सूचना पर शनिवार को उसराशहीद (पिंडरा) में हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहुंचे। नेतृत्व कर रहे गौरीश सिंह ने बताया कि उनके आने की भनक लगने पर धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग भाग निकले। उन्होंने बताया कि एक हिंदू परिवार के धर्मांतरण की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों के साथ उक्त परिवार के घर हम लोग पहुंचे। बातचीत कर चेतावनी दी गई कि पिंडरा क्षेत्र में धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। उक्त परिवार द्वारा हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त करते रहने की बात कही गई। 

पौधे उखाड़कर दी गाली, महंत ने दी तहरीर

 खिल्लूपुर अमिलहाडीह मंदिर के महंत शंभूनाथ बाबा ने जंसा थाने की पुलिस को एक नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार की देर शाम मंदिर पहुंचा। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे पौधों को उखाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed