{"_id":"593469fd4f1c1b4e548b457d","slug":"14966072426-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन लदा टैंकर दूकान में घुसकर पलटा, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन लदा टैंकर दूकान में घुसकर पलटा, आग लगी
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। बाबतपुर-कपसेठी मार्ग स्थित कूड़ी बाजार में रविवार की भोर में केरोसिन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर मिठाई की दूकान में घुसकर पलट गया। दूकान की सफाई कर रही एक महिला घायल हो गई। थोड़ी ही देर में टैंकर के इंजन में आग लग गई और मिठाई की दूकान के साथ अगल-बगल की गुमटियां धू-धू कर जलने लगीं। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। टैंकर के चलते लगी आग से एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। संयोग रहा कि आग इंजन से बढ़कर टैंकर में भरे केरोसिन तक नहीं पहुंची और बड़ी दुर्घटना टल गई।
टैंकर कपसेठी से बाबतपुर की तरफ जा रहा था। कूड़ी बाजार में लगभग साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर दीना केशरी की मिठाई की दूकान में घुसा और पलट गया। इस दौरान कूड़ी गांव की कमला देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान टैंकर के इंजन में आग लग गई। टैंकर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचती तब तक मिठाई की दूकान और उसके आसपास की दो गुमटियां जलकर राख हो गई थीं। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस टैंकर के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी है। इस दौरान सुबह छह बजे तक बाबतपुर-कपसेठी मार्ग पर आवागमन ठप रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।