फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साई ने रोहित से खाली कराया हॉस्टल

साई ने रोहित से खाली कराया हॉस्टल

Mon, 05 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
साई ने रोहित से खाली कराया हॉस्टल
मीरगंज। डोप टेस्ट में फंसे विश्व स्कूल गेम के चैम्पियन युवा जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव को साई के होस्टल से निलम्बित कर दिया गया। रोहित का आरोप है कि हैदराबाद जाने के एक हफ्ते बाद उसे सुविधाओं का लालच देकर हास्टल में शामिल कराया गया । जहाँ उसे साजिश के तहत खाना खिलाया गया। हास्टल में पहले तैयारी कर रहे दूसरे खिलाड़ियों को आगे करने के लिए उसके साथ सोची समझी रणनीति के तहत साजिश की गई है।
विज्ञापन

रोहित का कहना है कि सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पर भारी भरकम बजट खर्च करती है। बावजूद इसके अपने दम पर गांव के लड़के जब हास्टल के लड़कों को पीछे छोड़ देते हैं तो उनके कोच पर सवाल उठने लगते हैं। साई के हास्टल में तैनात कोच आदि की निष्ठा और उनकी कार्यक्षमता पर कोई अंगुली न उठा सके इसके लिए गांव से निकलने वाली प्रतिभाओं के साथ साजिश की जाती है।
विज्ञापन

डोप टेस्ट मे फंसे रोहित यादव को अभी तक नाडा की तरफ से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। वह अखबारों मे छपी खबरों से जान पाया की उसे डोप टेस्ट मे फेल बताया गया है। इसके बाद साई का उसे पत्र मिला है जिसमें उसे हास्टल से निकालने का उल्लेख किया गया है। उसके जुलाई में विश्व यूथ गेम प्रतियोगिता मे भाग लेने की संभावना भी धूमिल हो गई है। वह तैयारी भी छोड़ चुका है। रोहित के पिता सभाजीत का कहना है कि हैदराबाद जाने से पहले हास्टल के लोगो ने भारी सुविधाओं का लालच देकर हास्टल मे शामिल कराया। वह एक हफ्ते तक हास्टल में रहा इसके बाद हैदराबाद खेलने चला गया। जहां उसे डोप टेस्ट मे गलत पा़या गया। हास्टल के लोगों ने उसके साथ साजिश करके खाने में दवा मिलाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed