{"_id":"5932f3f34f1c1b29598b4588","slug":"149651148614-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक के शूटर को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक के शूटर को पुलिस ने उठाया
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पूर्वांचल के एक बाहुबली विधायक के शूटर को शुक्रवार की रात मऊ पुलिस ने उठा लिया। उसकी पत्नी ने राज्यपाल, डीएम, एसपी और मानवाधिकार आयोग को फैक्स कर अपने पति की प्राणरक्षा के लिए गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
बाहुबली विधायक के शूटर अनुज कन्नौजिया की पत्नी रीना देवी ने एसपी को भेजे प्रार्थना-पत्र में कहा है कि शुक्रवार की देर शाम उसके घर 10 की संख्या में पुलिस कर्मी अचानक घुस गए और गाली देते हुए जोर-जबरदस्ती करने लगे। पुलिस वालों ने घर में तोड़फोड़ भी की और पति अनुज कन्नौजिया को उठा ले गए। आशंका है कि पुलिस फर्जी मुकदमे में फंसाकर उनकी हत्या कर सकती है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।