{"_id":"681faf4fbfe0ecc8b20cb230","slug":"14686-youth-got-jobs-in-81-employment-fairs-varanasi-news-c-20-vns1021-981944-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला: 14686 युवाओं को मिली नौकरी, जापान, दुबई की कंपनियों ने दिया ऑफर; 398 महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला: 14686 युवाओं को मिली नौकरी, जापान, दुबई की कंपनियों ने दिया ऑफर; 398 महिलाएं भी शामिल
Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
सार
भारत देश के बेरोजगार युवाओं को जापान, स्लोवाकिया, दुबई में नाैकरी करने का शानदार माैका मिला है। यहां की सैकड़ों कंपनियों ने जाॅब ऑफर देकर महिलाओं को भी माैका दिया है।
विज्ञापन
रोजगार मेला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवायोजन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिभावान युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार नौकरी मिल रही है। 2024 में लक्ष्य से दोगुना रोजगार मेला लगा, जिसमें पांच गुना युवाओं को जॉब ऑफर मिला।
विज्ञापन
जापान, स्लोवाकिया, दुबई समेत अन्य देशों की राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने युवाओं को नौकरी दी। विदेशों में अधिकतम 18,00,000 रुपये और देश में अधिकतम लगभग 6,60,000 रुपये के पैकेज का ऑफर मिला है।
विज्ञापन
सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि 2024 में रोजगार मेलों में 733 कंपनियां नौकरी देने आई थीं। 14686 युवाओं को जॉब मिला। इसमें 398 महिलाएं भी शामिल हैं। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके प्रतिभा के अनुसार देश और विदेशों में जॉब मिली है।
विज्ञापन
- आयोजित रोजगार मेले की संख्या-81
- प्रतिभाग करने वाली कंपनियों की संख्या -733
- चयनित अभ्यर्थियों की संख्या-14686
- चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या -14288
- चयनित महिला अभ्यर्थियों की संख्या - 398