फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार ट्रेनें निरस्त, 12 के बदले गए मार्ग

चार ट्रेनें निरस्त, 12 के बदले गए मार्ग

Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चार ट्रेनें निरस्त, 12 के बदले गए मार्ग
वाराणसी। छपरा-बलिया खंड पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के चलते चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं 12 गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। दो ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजनेशन किया गया। छपरा-सूरत एक्सप्रेस, छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, छपरा-फ र्रूखाबाद एक्सप्रेस, छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया गया। वहीं, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की यात्रा बलिया में समाप्त कर दी गई। वहीं छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस बलिया से चलाई गई।
विज्ञापन

यात्रियों को झेलनी पड़ी समस्या
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्रियों को वाराणसी से सूरत जाना था। जैसे ही ट्रेन के निरस्तीकरण की घोषणा हुई, पूछताछ केंद्र पर भीड़ जमा हो गई। लोग निरस्तीकरण का कारण व विकल्पों की तलाश में जुट गए। रिफंड के लिए काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। कई यात्री विकल्प की तलाश में अधिकारियों से आग्रह करते दिखे। वहीं, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस निरस्त होने के बाद सूरत सहित अन्य क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों लगभग डेढ़ लाख रिफंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजने पर मचा हड़कंप
ट्रेन डिरेलमेंट के बाद मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर सायरन बजते ही अफरातफरी मच गई। दुर्घटना राहत वैन को तैयार किया गया और कर्मचारियों के सवार होते ही उसे मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed