फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नाविकों की समस्याओं पर आज विचार करेगी गंगा समिति

नाविकों की समस्याओं पर आज विचार करेगी गंगा समिति

Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नाविकों की समस्याओं पर आज विचार करेगी गंगा समिति
वाराणसी। क्रूज हटाने सहित कई अन्य मांगों पर नाविकों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। इसमें कांग्रेस और सपा के नेता भी पहुंचे और उन्होंने समर्थन करते हुए नाविकों की मांगों को जायजबताया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिला गंगा समिति की बैठक होने जा रही है, इसमें नाविकों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। आम आदमी और गरीब इनकी योजनाओें के चक्कर में दम तोड़ देगा। सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाकर गंगा से ही आजीविका चलाने वालों की रोजी रोटी समाप्त करने में जुट गई है, जिसे नहीं होने दिया जाएगा। इन नाविकों के साथ मिलकर आन्दोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि भाजपा के नेता केवल बड़े बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन इससे आम जनता को फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसी योजना में यहा क्रूज भी चला रहे हैं, लेकिन इससे गंगा पुत्रों की आजीविका समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर नाविकां में शंभू साहनी, तन्ना निषाद, बाबू साहनी, पृथ्वी साहनी, बबलू मांझी, सरजू मांझी, प्रदीप साहनी और मनीष साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed