फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 अगस्त से पेपरलेस होंगे कार्यालय

15 अगस्त से पेपरलेस होंगे कार्यालय

Tue, 12 Jun 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त से पेपरलेस होंगे कार्यालय
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को ई-आफिस की जनपदीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त से सभी विभागों के कार्यालयों को पेपरलेस करने का लक्ष्य है। इसलिए जल्द से जल्द सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को बिंदुवार इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्यालयों में पत्रावलियों के रख-रखाव एवं मूवमेंट पेपरलेस करने के लिए जल्द ही ई-आफिस प्रणाली लागू किया जाएगा। विभागवार इसके लिए पासवर्ड जारी होंगे। कहा कि जिन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी के डिजिटल सिग्नेचर आधे-अधूरे भरे गए हैं वे तत्काल जिला अर्थसंख्या अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सही कराएं। जिनको कोई दिक्कत आए वह मास्टर ट्रेनर विकास सिंह से मिलकर समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से सभी कार्यालयों में ई-आफिस व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। ई-आफिस व्यवस्था लागू होने से विभागों की सभी फाइलें कंप्यूटर पर तैयार होगी और ऑनलाइन दौड़ेगी। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed