{"_id":"5ae61e2f4f1c1b6d098b70ec","slug":"141525030447-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी मियां के दर पर चादरपोशी कर मांगी मिन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी मियां के दर पर चादरपोशी कर मांगी मिन्नतें
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भदोही। मर्यादपट्टी स्थित हजरत सैय्यद सालार मसऊद गाजी मियां के पांच दिवसीय सालाना उर्स से ठीक पहले रविवार के छोटे मेले में भारी संख्या में जायरीनों ने आमद दर्ज कराई। लोगों ने मजार पर फातेहा पढ़ कर मन्नतें मांगी और चादरपोशी की। इस दौरान महिला पुरुष और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की।
गाजी मियां के मेले के उर्स को लेकर लोगों में व्यापक उत्साह है। हालांकि ऐतिहासिक मेला 5 मई से शुरू होगा लेकिन एक सप्ताह पहले से ही दूकानदारों और मेलार्थियों में व्यापक उत्साह है। रविवार को सुबह से ही मर्यादपट्टी स्थित आस्ताने पर चहल पहल शुरू हो गई थी। भीषण गर्मी व तेज धूप को देखते हुए जायरीन आस्ताने की जियारत कर जल्द से जल्द खाली हो जाना चाहते थे। यही कारण है कि सुबह 7 बजे ही रौजे पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। भारी तादाद में पहुंचे अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर फातेहा पढ़ा। जबकि महिलाओं ने मेले में सजी श्रृंगार सहित जरूरत के सामानों की खरीदारी की। बच्चों, युवाओं ने झूले व चाट पकौड़ी का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी दिन भर मुस्तैद और व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे।
इस बीच आस्ताने की रंगाई पुताई अंतिम दौर में है। मजार के अंदर के हिस्से को टाइल्स और मारबल से सुसज्जित किया जा रहा है। अगले एक दो दिन में मेला क्षेत्र में बड़े और ऊंचे ऊंचे झूलों की आमद हो जाएगी। आज छोटे मेले के दौरान तरबूज की दूकाने आकर्षण का केंद्र रहे। मेला कमेटी के नुरैन खां के अनुसार मेले में पूर्वांचल के जनपदों से 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। नगर पालिका द्वारा मेला क्षेत्र में प्रकाश, पेयजल, साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाती रही है।