{"_id":"5a0218644f1c1b97678b9e99","slug":"141510086756-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस नवंबर को मनेगा चेहल्लुम, जुलूसों का सिलसिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस नवंबर को मनेगा चेहल्लुम, जुलूसों का सिलसिला शुरू
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला का 1379वां चेहल्लुम दस नवंबर को पूरे अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में जुलूस निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। 30 अंजुमनों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में (शिवपुर, अर्दलीबाजार, दोषीपूरा, चौहट्टा लाल खां, चौक दालमंडी, मदनपुरा, कालीमहल रामनगर, शिवाला आदि) सुबह दस बजे से लेकर देर रात तक अलम, दुलदुल, ताजिया, ताबूत का जुलूस उठाया जाएगा।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि जुलूस दरगाहे फातमान लल्लापुरा, सदर इमामबाड़ा लाट सरैया, शिवालाघाट शिवाला और रामनगर टेंगरा मोड़ इमामबाड़े पर समाप्त होंगे। चेहल्लुम के सिलसिले से मंगलवार को पहला जुलूस स्व. राहत हुसैन मल्लन के बहेलिया टोला निवास से मजलिस के बाद निकाला गया,इसमें शहर की कई जानी मानी अंजूमनों ने शिरकत की। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ देर रात सदर इमामबाड़े पर जाकर समाप्त हुआ।