{"_id":"59d7a7d24f1c1b8d698b466c","slug":"141507305426-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को फीस के लिए बस से उतारने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को फीस के लिए बस से उतारने का मामला
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस के लिए छात्रा को बस से उतारने की जांच होगी
डीएम ने बेसिक शिक्षाधिकारी को जांच का दिया आदेश
डीएम से मिलकर छात्रा के पिता ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली।
सकलडीहा क्षेत्र के चतुभुर्जपुर में नर्सरी विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा को फीस न जमा करने पर स्कूल वाहन से बीच रास्ते में उतार देने के मामले की शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत की गई। डीएम ने विद्यालय के खिलाफ जांच बैठा दी है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह भोलेंद्र प्रताप सिंह को जांच करने का आदेश दिया है।
अमावल गांव की पलक खरवार चतुर्भुजपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। पिछले दो माह से परिवार के लोग किसी कारणवश फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। आरोप है कि इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन छात्रा को परेशान कर रहा था। बुधवार को स्कूल जाते समय पलक को बीच रास्ते में विद्यालय के वाहन से दिया गया था। वह अकेले किसी तरह घर पहुंची थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने विद्यालय प्रबंधन से वार्ता करने की कोशिश किए लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। तब शुक्रवार को पलक के पिता सुनील ने डीएम हेमंत कुमार से इसकी शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि फीस के लिए बच्चे के साथ इस तरह की हरकत जांच का विषय है।