फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निगम ही बांट रहा लोगों में बीमारी

नगर निगम ही बांट रहा लोगों में बीमारी

Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ही बांट रहा लोगों में बीमारी
वाराणसी। अभियान चलाकर शहर को गंदगी मुक्त करने का दावा करने वाले नगर निगम की लापरवाही इन दिनों संक्रामक बीमारियां फैलने का कारण बनी है। हालत यह है कि दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल-मानसिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल के पास निगम ने कूड़ा डंपिंग घर बनाया है, उसमें अंदर कूड़ा न फेंककर जैसे-तैसे बाहर डंप किया गया है। लिहाजा लोग तो उस रास्ते से जाने में कतराते हैं। ऐसा नहीं है कि किसी को मालूम नहीं है, इसी रास्ते निगम के अधिकारियों के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ी जाती है लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

पांडेयपुर-महावीर मार्ग पर जिस जगह निगम ने कूड़ा घर बनाया है, उसके बिल्कुल आसपास मानसिक अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के साथ ही अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य का कार्यालय और सामने डॉक्टर्स कालोनी है। नगर निगम के नकारेपन का हालत यह है कि कर्मचारी कहीं से भी कूड़ा लेकर आएंगे तो बाहर ही गिराकर चले जाते हैं। इस वजह से हमेशा जानवर वहां मंडराते रहते हैं। हर दिन बनारस और आसपास के जिलों से मरीज दीनदयाल अस्पताल तो प्रदेश में केवल दो मानसिक अस्पतालों में से एक बनारस में मंडल भर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीज और उनके परिजन हाथ पर रुमाल रखकर ही गुजरते हैं। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की ये हालात ऐसा नहीं है कि एक दो दिन से हैं, पिछले कई महीनों से यही दशा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बरसात के समय होती है, सभी गंदगी बहकर सड़क पर आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed