फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 nomination papers of mayor and councilor candidates rejected

Varanasi News: मेयर के एक और पार्षद प्रत्याशियों के 14 नामांकन पत्र खारिज

Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
14 nomination papers of mayor and councilor candidates rejected
- बृहस्पतिवार को नाम वापसी की औपचारिकता पूरी होगी, 21 को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह्
विज्ञापन

- अब मेयर के 11 प्रत्याशी मैदान में बचे, नाम वापसी के बाद साफ होगी स्थिति


वाराणसी। मेयर पद के 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रामजी चौरसिया का नामांकन पत्र खारिज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कहा गया कि रामजी ने नामांकन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज नहीं जमा कराए थे। दूसरी तरफ, पार्षद पद के 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
वाराणसी नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर के चुनाव पहले चरण में चार मई को कराए जाएंगे। 13 मई को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही नामांकन की औपचारितकाएं पूरी की गईं। मंगलवार को एडीएम कोर्ट और सभी जोनल कार्यालयों में नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच की गई, फिर वैध और अवैध नामांकन की सूची जारी की गई। नाम वापसी की औपचारिकता बृहस्पतिवार (20 अप्रैल) को पूरी की जाएगी, फिर अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की अधिकृत सूची जारी होगी। 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होगा। प्रत्याशी घर-घर दस्तक देंगे। प्रदेश स्तरीय नेता भी चुनाव प्रचार में जोर लगाएंगे।
विज्ञापन


पार्षद पद के लिए 690 नामांकन पत्र वैध
नगर निगम के 100 वार्डों से पार्षद पद के 704 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जांच में 14 नामांकन पत्रों में त्रुटियां मिलीं, इसलिए नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। ज्यादातर नामांकन पत्र निर्दलीय प्रत्याशियों के खारिज हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पार्षद पद के 690 नामांकन पत्र वैध हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के लिए इनके नामांकन पत्र वैध
अशोक कुमार तिवारी, भाजपा
ओम प्रकाश सिंह, सपा
सुभाष चंद्र माझी, बसपा
अनिल श्रीवास्तव, कांग्रेस
शारदा टंडन, आम आदमी पार्टी
आनंद कुमार तिवारी, सुभासपा
ओमप्रकाश चौरसिया, दीपक लाल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, शमशेर खान, हरीश मिश्रा (सभी निर्दलीय)

गंगापुर में अध्यक्ष व सभासद के सभी नामांकन वैध
गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से गीता देवी, भाजपा से स्नेहलता सेठ, कांग्रेस से संगीता मौर्या, आम आदमी पार्टी से पुष्पा मौर्या ने नामांकन कराया है। इन सबके नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। गंगापुर के दस वार्डों से सभासद के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। सबके नामांकन वैध मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed