फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 huts of six families burnt to ashes in ballia

यूपी: आग ने छह परिवारों में मचाई तबाही, 14 झोपड़ियां जलकर हुईं राख

Wed, 04 Mar 2020 06:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Mar 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
14 huts of six families burnt to ashes in ballia
आग से झोपड़ियां जलकर हुईं राख। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार दोपहर एक दर्जन से ज्यादा झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में रखे छह परिवारों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित डइनियां ढाला के पास बसे नवका गांव के बस्ती में बुधवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह परिवारों की 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नवका गांव के बस्ती के महिला और पुरुष बुधवार को खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। दोपहर में अचानक हेती पासवान के घर से धुआं निकलना शुरू हुआ। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग की लपटों ने हेती की तीन झोपड़ियों को आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पास ही स्थित कौशल पासवान की दो, बबलू पासवान की दो, दीपक की दो, भगत गोंड की तीन और राजू गोंड की दो झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान सबकुछ जलकर राख हो गया।

आग की खबर सुनकर आसपास के लोगों के साथ संबंधित परिवार के लोग भी दौड़े-दौड़े पहुंचे और नलकूप एवं हैंडपंपों के सहारे घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगी में झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी के सारे सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed