फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 employees salary will be deducted who absent during municipal commissioner inspection of offices in varanasi

वाराणसी: औचक निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त, गैरहाजिर 14 कर्मचारियों का कटेगा वेतन

Mon, 02 Aug 2021 09:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Aug 2021 09:28 PM IST
सार

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

विज्ञापन
14 employees salary will be deducted who absent during municipal commissioner inspection of offices in varanasi
नगर निगम में कार्यालयों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रणय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही गैरहाजिर कर्मचारी भागते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक वेतन काटने का आदेश हो चुका था।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मुख्यालय में कई स्थानों पर गंदगी पाई गई। इस संबंध में सफाई निरीक्षक और नाजिर पर नाराजगी जाहिर की। इसे तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनता से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम के सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। जलकल, स्वास्थ्य, सामान्य, अभियंत्रण, परिवहन, मार्ग प्रकाश, प्रवर्तन दल के अधिकारियों के कार्यों के बारे में जानकारी ली। सभी को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। बैठक में अपर नगर आयुक्त देवी दयाल वर्मा, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed