फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 complaints were received in the public hearing of Sambhav

Varanasi News: संभव की जनसुनवाई में आईं 14 शिकायतें

Wed, 03 Dec 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
14 complaints were received in the public hearing of Sambhav
वाराणसी। नगर निगम के संभव की जनसुनवाई में ककरमत्ता के विजय कृष्ण ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से कहा कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बहुत ज्यादा है। इन्हें पकड़ा जाए। क्षेत्र के बच्चे घर से निकलने से डरते हैं। मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान होगा। जनसुनवाई में अनौला के सतीश कुमार ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने, गणपत नगर पहड़िया के एसपी राम ने सड़क रोकने और फुलवरिया के मोहम्मद नदीम ने नाली बनाने के दौरान सड़क खोदने से जुड़ी शिकायत की। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियाें के पास शिकायती पत्र भेजा। शीतल नगर के ज्ञान प्रकाश सिंह ने जल निकासी, छित्तुपुर के अजीत ने वरासत, बड़ी गैबी की मिता चटर्जी ने नामांतरण, सिकरौल के अतुल गुप्ता ने सीवर लाइन डलवाने, नई बस्ती के बैद्यनाथ चौधरी ने सड़क बनवाने से जुड़ी शिकायत की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed