फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13th day of Ramlila of Ramnagar: On seeing Lord Ram, Bharat fell on the ground

रामनगर की रामलीला: प्रभु राम को देखते ही जमीन पर गिर पड़े भरत, नंगे पांव दौड़े भगवन; सजल हुईं आंखें

Wed, 11 Oct 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 11 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

भरत की चतुरंगिणी सेना के सेनापति के रूप में काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह साथ चलते हैं। परंपरानुसार पीएसी की सशस्त्र टुकड़ी ने उनके लीला स्थल पहुंचने पर उन्हें सलामी दी।

विज्ञापन
13th day of Ramlila of Ramnagar: On seeing Lord Ram, Bharat fell on the ground
रामनगर की रामलीला: प्रभु राम को देखते ही जमीन पर गिर पड़े भरत, नंगे पांव दौड़े भगवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरत गुरु की आज्ञा लेकर शत्रुघ्न और निषादराज के साथ श्रीराम से मिलने गए। प्रभु श्रीराम को देखते ही भरत जमीन पर गिर पड़े। यह देख राम नंगे पांव दौड़े और भरत को उठाकर गले लगा लिया। चित्रकूट में चारों भाइयों का मिलन देखकर लीला प्रेमियों की आंखें सजल हुईं। यह मंचन रामनगर की रामलीला के 13वें दिन मंगलवार को भरत का यमुनावतरण, ग्रामवासियों से मिलन और श्रीरामचंद्र दर्शन की लीला के दौरान हुआ।

विज्ञापन

चतुरंगिणी सेना को जवानों ने दी गई सलामी

भरत की चतुरंगिणी सेना के सेनापति के रूप में काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह साथ चलते हैं। परंपरानुसार पीएसी की सशस्त्र टुकड़ी ने उनके लीला स्थल पहुंचने पर उन्हें सलामी दी। अपनी बाघंबरी बग्घी पर खड़े होकर बतौर चतुरंगिणी सेना के सेनापति उन्होंने सलामी ली। सेना में हाथी, घोड़े, रथ और पैदल सेना होती है।

विज्ञापन

कैकेयी ने मांगे वर, भरत को राजगद्दी और राम को मिला वनवास

श्री आदि लाट भैरव रामलीला की लीला का तीसरे दिन जब कैकेयी के हठ से भरत को अयोध्या का राजा बनाने के साथ ही राम को चौदह वर्ष का वनवास मिला। इससे पूरी अयोध्या कराह उठी। लीला के अंत में आरती हुई। इस मौके पर समिति के व्यास दयाशंकर त्रिपाठी, प्रधानमंत्री कन्हैयालाल यादव, केवल कुशवाहा, गोविंद, रामप्रसाद, धर्मेंद्र शाह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed