फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में छात्रा और युवक की मौत, 21 घायल

सड़क हादसों में छात्रा और युवक की मौत, 21 घायल

Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छात्रा और युवक की मौत, 21 घायल
वाराणसी/पिंडरा/मिर्जामुराद/बाबतपुर/सेवापुरी। जिले के मंडुवाडीह, फूलपुर, मिर्जामुराद, बड़ागांव, जंसा और लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छह स्थानों पर सड़क हादसों में एक छात्रा और युवक की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने छात्रा और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जान गंवाने वाली दोपहिया सवार छात्रा और युवक ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी जय सिंह गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना में तैनात हैं और उनका परिवार रोहनिया क्षेत्र के अवलेशपुर में रहता है। बताया जाता है कि जय सिंह की बेटी अंजली (18) अपने भाई आयुष के साथ बीएचयू की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल जा रही थी। कंचनपुर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को चितईपुर स्थित नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अंजली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, आयुष की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद डंपर लेकर चालक तेजी से भिखारीपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के मुड़ियापार गांव निवासी सतीश शुक्ला (30) की ससुराल बड़ागांव के तिवारीपुर में है। 22 दिन पूर्व सतीश की पत्नी सुमन को बेटा हुआ था। बीमार होने के चलते बेटे और पत्नी दोनों का कैथौली स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह हॉस्पिटल गया था और वहां से बाइक से दवा लेने के लिए निकला था। सिसवां के पास विपरीत लेन से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस ने सतीश की बाइक पर टक्कर मार दी। सतीश सड़क पर गिरा तो बस उसे कुचलते हुए आगे चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छोटी खजुरी में नेशनल हाईवे पर वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बस सवार मिर्जापुर की सुषमा, वाराणसी के तेज प्रताप, रूबी सिंह व सैयद अली, मिर्जापुर के चील्ह की शकुंतला, औराई के रामजी मिश्रा और औराई महाराजगंज के अनवर व महेश सहित कुछ अन्य यात्री घायल हो गए।

वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर बाबतपुर गांव के समीप रोडवेज की बस और गैस सिलिंडर लादे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक श्याम सुंदर मिश्रा, जौनपुर के ओलंदगंज के गोपाल मिश्रा, जौनपुर के जमुआई की अर्चना और वाराणसी की कुसुम मिश्रा सहित कुछ अन्य यात्री घायल हो गए। वहीं, जंसा थाना अंतर्गत परमंदापुर गांव स्थित भौजी के पोखरा के समीप मालवाहक और बोलेरो टकरा गई। हादसे में नंदलाल केसरी (28) को गंभीर चोट आई है और चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। शाम के समय डाफी क्षेत्र में बाईपास पर किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed