{"_id":"5cb63924bdec22146325b846","slug":"131555446052-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे परीक्षा फार्म
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा के ऐसे छात्र-छात्राएं जो अब तक फार्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास दो दिन का और मौका है। स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए 17 और 18 अप्रैल तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फार्म भरा जा रहा है। इसमें एलएलबी, बीपीएड, बीबीए, बीसीए, बीएससी के साथ ही एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम, एमएस डब्ल्यू, एमएफए, एमम्यूज आदि पाठ्यक्रमों में परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। पिछले कई दिनों से छात्र तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि परीक्षार्थी विलंब शुल्क जमा कर आवेदन कर सकेंगे। इसकी जानकारी संकाय प्रमुखों और विभागाध्यक्षों को भी दी जा चुकी हैं।
दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नये सत्र में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश फार्म भरे जा रहे हैं।