{"_id":"5c75a190bdec22129c2db3ce","slug":"131551212944-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल का एक आरोपी गिरफ्तार, 122 की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल का एक आरोपी गिरफ्तार, 122 की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में दो दिन हुए उपद्रव के आरोपी सारनाथ निवासी एमए के छात्र शिवम द्विवेदी को मंगलवार को लंका चौराहा से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस को 12 नामजद और 110 अज्ञात आरोपियों की तलाश है। पुलिस जद में न आने वाले आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए जल्द ही अदालत में आवेदन दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं, विश्वविद्यालय में हुई तोड़फोड़ और नुकसान का आकलन पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों से करा कर आरोपियों से जिला प्रशासन जुर्माना वसूलेगा।
बीएचयू परिसर में रविवार और सोमवार को छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई। प्रकरण को लेकर छात्रों के दो गुटों और पुलिस की ओर से लंका थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। 12 नामजद के साथ ही छह अन्य को चिह्नित कर एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री के निर्देश पर पुलिस की 18 टीमें आरोपियों के घर छापेमारी करने गई। छापेमारी में अभिभावकों से पुलिस ने जब उनके बेटों की करतूत बताई और ठौर ठिकाना पूछा तो सभी दंग रह गए। अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने तो अपने बेटों को पढ़ने के लिए भेजा था। गलती हो गई है और समझाबुझाकर बच्चों को सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाएगा।