फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitary worker protest for salary at varanasi ghat

तनख्वाह न मिलने से सफाईकर्मी खफा, घाट पर ही कूड़ा फेंक कर जताया विरोध

Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sanitary worker protest for salary at varanasi ghat
नाराज सफाईकर्मी - फोटो : amar ujala
वाराणसी के सफाईकर्मियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे नाराज हो कर दशाश्वमेध घाट पर सफाई कर्मियों ने कूड़ा फेंककर विरोध जताया। तनख्वाह नहीं मिलने से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने काम का बहिष्कार करते हुए घाट पर कूड़ा बिखराकर प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के जल्द ही वेतन दिलाने के आश्वासन पर सफाई कर्मी काम पर लौटे। हेरिटेज जोन के तहत आने वाले 14 वार्डों की सफाई का जिम्मा इन्फ्रा इंस्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल (ILFS) को दिया गया है।
विज्ञापन


यह नगर निगम से सीएसआर फंड के जरिए तीन साल में लगभग 24 करोड़ रुपये सफाई के लिए लेती है। 14 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने, सफाई और घाटों की धुलाई की जिम्मेदारी इसके पास है। इसके कार्यक्षेत्र में 20 घाट आते हैं। सफाई कर्मी पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा वह काम नहीं करेंगे। इस दौरान दो घंटे से अधिक समय तक काम प्रभावित रहा। प्रदर्शन में श्रवण भारती, राजू भारती, दिलीप कुमार भारती और सोनचंद्र वाल्मिकी सहित काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। 


प्रोजेक्ट हेड अनुपम मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन माह से निगम से पैसा नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा सका है। उच्चाधिकारियों से बात हो गई है। दो से तीन दिनों के अंदर सभी को वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed