{"_id":"5be5ea04bdec22694517e14b","slug":"131541794308-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंसा थाना में जहर खाने वाली महिला की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंसा थाना में जहर खाने वाली महिला की मौत हुई
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा की प्रेमिका की उपचार के दौरान शुक्रवार को लंका स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर जंसा थाना में महिला के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
जंसा थाना परिसर में बीते मंगलवार को दरोगा पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहासुनी के बाद बलिया जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया था। आननफानन में उसे बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर करा लिया था। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ सदर ने बताया कि उन्हें महिला की मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं, जंसा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर थाने पर किसी ने तहरीर नहीं दी है।