{"_id":"5af8a7ce4f1c1be7408b5240","slug":"131526245326-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में स्माइल डिजाइनिंग को मिलेगा बढ़ावा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में स्माइल डिजाइनिंग को मिलेगा बढ़ावा0
Updated Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में स्माइल डिजाइनिंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल टेढ़े मेढ़े दांतों को सीधा कराया जा सकेगा बल्कि चेहरे पर मुस्कॉन लौट आएगी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बनारस शाखा की ओर से रविवार को आयोजित वर्कशॉप में मुंबई से आए डॉ. संदेश मयकर ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से दांतों के इलाज से जुड़ी बारीकियां बताई।
अमूमन हर इंसान चाहे महिला हो पुरुष उसको यह लगता है कि वह दूसरों से अच्छा दिखे। इसके लिए नए-नए कपड़ा पहनने, मेकअप किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब मुंह खोलता है तो देखता है कि दांत में गड़बड़ है। कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में आयोजित वर्कशॉप में डॉ.संदेश ने बताया कि स्माइल डिजाइनिंग के बारे में चिकित्सकों का जानना बहुत जरूरी है, आने वाले दिनों में इसको बढ़ावा दिया जाएगा। डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग के माध्यम से गड़बड़ दांतों को ठीक कराकर मुस्कुराहट चेहरे पर बरकरार रहेगी। इस दौरान उन्होंने दंत चिकित्सकों के सवालों का भी पावर प्वाइंट प्रेंजेंटेशन के माध्यम से जवाब दिया। आईडीए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. नीरज सोनी, संयुक्त सचिव डॉ. अमर अनुपम, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीडी द्विवेदी, डॉ. अभिषेक मिश्रा आदि ने डॉ. संदेश को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. विनीत, डॉ.जसलोक सिंह, डॉ. हीना मेहरा, डॉ. राधा कटियार आदि मौजूद रहे।