फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जानलेवा बने सुरियावां-कलिंजरा मार्ग के गड्ढे

जानलेवा बने सुरियावां-कलिंजरा मार्ग के गड्ढे

Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा बने सुरियावां-कलिंजरा मार्ग के गड्ढे
ऊंज। सुरयांवा-कलिंजरा मार्ग जानलेवा हो चला है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और बिखरीं गिट्टियां आवागमन करने वालों के लिए मुश्किलों का सबब बन गई हैं। सड़क पर अइनछ गांव के समीप स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां खतरनाक गड्ढा आए दिन सड़क दुर्घटना की वजह बनता है। इससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिया के पास मार्ग के बीचोबीच बड़ा सा गड्ढा बन गया है, जिसके कारण आए दिन राहगीर हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। पुलिया की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। नहर पर बनी उक्त पुलिया काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। उस पर से बने मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के राहगीरों का आनाजाना होता है। उसी मार्ग से होकर शव आदि कलिंजरा घाट के लिए वाहनों से ले जाए जाते हैं। अब तक पुलिया पर बने गड्ढे के कारण कई राहगीर और वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं। ग्राम प्रधान अइनछ रामजी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने समस्या के संबंध में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया की मरम्मत की मांग की। इसी तरह ऊंज क्षेत्र में जीटी रोड से कुरमैचा होते हुए सीकीचौरा तक जाने वाली सड़क के खस्ताहाल होने से भी आवागमन दूभर हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्यिों का साम्राज्य है। राहगीरों को बच-बचाकर गुजरना पड़ रहा है। इसके बाद भी आए दिन हादसे से लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण मुन्नीलाल बिंद, भगौती प्रसाद बिंद, राजबली बिंद, लालजी यादव, रामराज यादव, गामा सिंह, दयाशंकर चौबे आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राकेश कुमार ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए विभागीय प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed