फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वच्छता मिशन में कोताही बर्दाश्त नहीं

स्वच्छता मिशन में कोताही बर्दाश्त नहीं

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन में कोताही बर्दाश्त नहीं
ज्ञानपुर। शीतकालीन भ्रमण के तहत सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में पूरे गड़ेरिया गांव में सरकार आपके द्वार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डीएम विभिन्न योजनाओं के एक-एक लाभार्थी से रूबरू होकर हाल जाना। स्वच्छता मिशन संग अन्य योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने गांव में आवंटित शौचालय न बनवाने पर ग्रामीणों से कहा कि सभी अपने घरों में शौचालय बनवाएं। जिनका शौचालय नहीं बनेगा उसे पड़ोसी को आवंटित कर दिया जाएगा। खाद्यान वितरण की समीक्षा के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि छह फरवरी को खाद्यान वितरण की तिथि दिवस पर जनपद स्तरीय अधिकारी की उपस्थित में वितरण होगा। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति मानक के अनुरूप न होने की शिकायत की तो डीएम ने एक्सईएन को रोस्टर के अनुसार बिजली देने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य शासन से आने वाली लाभार्थी परक योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना है। मिशन इंद्र धनुष योजना में बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए कहा। डीएम ने ग्रामीणों के छोटे-छोटे विवाद जैसे, रास्ता, चकरोड, पैमाईस, नाबदान, पानी, अतिक्रमण जैसे विवाद का निस्तारण 10 फरवरी को राजस्व एवं पुलिस की टीम आकर करेगी। इस दौरान डीएम शने हिंछनपुर गांव में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मानक के अनुसार काम न मिलने पर डीडीओ को जांच के लिए नामित किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, आरबी मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed