{"_id":"59c02daf4f1c1b96688b54fe","slug":"131505766831-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे गए
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के देहली विनायक मोड़ के समीप रविवार की रात पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए तीनों बदमाशोें के पास से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल, तमंचा, मैगजीन, तीन कारतूस, लूटी गई बाइक और तीन मोबाइल के साथ एक हजार रुपये नगद बरामद किए। तीनों के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में 13 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एक व्यापारी को लूटने की योजना से ये बदमाश शहर आ रहे थे। फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
एसपी (क्राइम) ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बदमाशों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को सर्विलांस के जरिए सूचना मिली थी कि बाइक सवार चार बदमाश एक आभूषण कारोबारी को लूटने की नीयत से वाराणसी आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने अपनी टीम के एसआई राकेश सिंह, पीएन सिंह, रामभवन यादव, चंद्रसेन, कुलदीप सिंह, सुमंत सिंह और जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ देहली विनायक मोड़ पर घेरेबंदी की। कुछ देर बाद कपरफोरवा की ओर से दो बाइक सवार चार युवक आते दिखे। नजदीक आने पर पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की और भागने लगे। हड़बड़ी में बाइक पर पीछे बैठा एक बदमाश नीचे गिर पड़ा। उसे संभालने में दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य साथी भी दबोच लिए गए लेकिन पहली वाली बाइक चला रहा बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकला। गिरफ्त में आए बदमाशों की शिनाख्त लहरतारा के गणेश कुमार गुप्ता, शुभम केसरी और जंसा के भरहुवा के बृजेश उर्फ लोधी मौर्य के तौर पर हुई है। वहीं, भाग निकला बदमाश फूलपुर के समोगरा का राजेश पटेल बताया गया है। पता चला कि बरामद मैगजीन उसी के पिस्टल की है और राजेश ने ही पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पूछताछ में तीनों ने जंसा के हरिहरपुर, लोहता, चंदौली और बिहार के मोहनिया में हाल में लूट की वारदात स्वीकारी।