{"_id":"59b1ae214f1c1bed7f8b4d35","slug":"131504816673-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षकों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षकों का हुआ सम्मान
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति से पुरस्कार लेकर लौटे काशी के शिक्षकों का भव्य स्वागत गुरुवार को किया गया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय का स्वागत मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर किया गया। इसके बाद स्कूल में सभी शिक्षकों ने मिलकर उन्हें सम्मानित किया।
उधर केंद्रीय विद्यालय डीरेका की संस्कृत की अध्यापिका डॉ. मंजरी पांडेय के सम्मान में विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य आर्यन राम ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि डॉ. मंजरी पांडेय केंद्रीय विद्यालय डीरेका में 2010 से कार्यरत हैं। उनकी पहली नियुक्ति 1993 में गुवाहाटी में हुई थी। वो सुबह-ए-बनारस संस्था से भी जुड़ी हैं। हर साल रानी लक्ष्मीबाई जन्मदिवस पर कवयित्री पाठ का आयोजन भी करती हैं। सम्मान समारोह का संचालन केएन तिवारी ने किया।