फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लाखों खर्च के बाद भी रेलवे कॉलोनियां जलमग्न

लाखों खर्च के बाद भी रेलवे कॉलोनियां जलमग्न

Wed, 02 Aug 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
लाखों खर्च के बाद भी रेलवे कॉलोनियां जलमग्न
वाराणसी। उत्तर रेलवे की कॉलोनियों को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन हालात सुधरने के बजाय बदतर होते जा रहे हैं। आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश में सड़कें पानी में डूब जाती हैं और आवासों में पानी घुस जाता है। इसके चलते कई तमाम कर्मचारियों के परिवार कॉलोनी छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के पहले रेल प्रशासन दावे करता रहा कि नालियों की सफाई की जा रही है। इस बार दिक्कत नहीं आएगी। नाले-नालियों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च भी हो गए लेकिन बारिश शुरू होते ही सारे दावे फेल हो गए। उत्तर रेलवे की कॉलोनियों की हालत तो सबसे ज्यादा खराब है। एईएन कॉलोनी और पार्सल कॉलोनी बारिश होने पर जलमग्न हो जाती हैं। यहां के ज्यादातर आवासों में घुटनों तक पानी भर जाता है। गृहस्थी का सामान बर्बाद होने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लोगों को सताता रहता है। बदबू और गंदगी के चलते रहना तो दूर, खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है। इन कॉलोनियों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। नर्मू के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उर्मू के विंध्यवासिनी का कहना है कि रेल प्रशासन की लापरवाही के चलते बरसात के मौसम में सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को नारकीय जिंदगी जीनी पड़ती है। वहीं, उत्तर रेलवे के सीनियर डीईएन-3 आनंद कृष्ण ओझा का कहना है कि जीटी रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के मलबे के चलते सीवर, नालियों जाम हैं। इनकी सफाई कराई जा रही है, जिसके लिए तीन पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed