{"_id":"596a7fd24f1c1bf7038b48ff","slug":"131500151762-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेगा विश्वनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेगा विश्वनाथ मंदिर
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर रविवार रात से सोमवार आधी रात बाद तक काशी विश्वनाथ मंदिर का बाहरी हिस्सा एटीएस कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेगा। निगहबानी के लिए दो ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है और 51 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के 2500 जवान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।
बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के बाद कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश खुफिया एजेंसियों ने दिया है। इसके मद्देनजर पुलिस एनएच दो स्थित मोहनसराय से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर सहित जिले के सभी नौ प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरत रही है। दूसरे सोमवार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में लगी फोर्स की ब्रीफिंग रविवार को होगी।