फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1224.64 lakh budget passed for development works in new urban areas

Varanasi News: नए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 1224.64 लाख का बजट पास

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
1224.64 lakh budget passed for development works in new urban areas
नगर निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए शासन ने 1224.64 लाख रुपये का बजट पास किया है। इस बजट से सबसे पहले सीवर, सड़क और पेयजल उपलब्ध कराने का काम होगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सभी काम कराए जाएंगे। निगम सीमा में शामिल क्षेत्रों में जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र, बरात घर, पार्क, प्राथमिक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुंदरीकरण का काम होगा। कुछ क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कूड़ा घर भी बनाए जाएंगे। इसकी निगरानी तीन स्तर पर की जाएगी। निकाय स्तर, जिला स्तर व निदेशालय स्तर पर जांच होगी। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय भी कार्यों की बराबर निगरानी करेगा।
विज्ञापन

--
आठों जोन की बंटी जिम्मेदारी
नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ने के बाद नगर निगम ने तीन नए जोन बनाए हैं। इस तरह नगर निगम क्षेत्र आठ जोन में बंट गया है। इसमें सारनाथ, रामनगर और ऋषि मांडवी नया जाेन है। यहां का कामकाज संभालने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दे दी गई है। उपनगर आयुक्त जितेंद्र आनंद को भेलूपुर और ऋषि मांडवी जोन का प्रभारी बनाया गया है। आदमपुर और रामनगर जोन की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय यादव को दी गई। इसी तरह सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल को दशाश्वमेध और सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार तिवारी को वरुणापार व सारनाथ जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed