फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्व कला संकाय प्रमुख समेत आठ पर धोखाधड़ी का मुकदमा

पूर्व कला संकाय प्रमुख समेत आठ पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कला संकाय प्रमुख समेत आठ पर धोखाधड़ी का मुकदमा
वाराणसी। बीएचयू कला संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. कुमार पंकज समेत आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पत्रकारिता विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों में दो शिक्षक और कुलपति कार्यालय के एक कर्मचारी का भी नाम शामिल है। सभी पर षडयंत्र कर जांच कमेटी गठित कराने और परेशान करने का आरोप है।
विज्ञापन

डॉ. ज्ञान प्रकाश ने तहरीर में प्रो. कुमार पंकज पर कूट रचना कर पत्रांक संख्या के साथ 25 सितंबर 2017 को विश्वविद्यालय स्तर पर जांच कमेटी गठित कराने का आरोप लगाया है। कहा है कि कला संकाय के कर्मचारी से संबंधित पत्र अंकित कराया और डिस्पैच रजिस्टर पर चढ़वाया। इसकी पुष्टि कला संकाय कर्मचारी अनुशासन समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में की है। यह पत्र 6 नवंबर 2017 को रजिस्ट्रार कार्यालय में दिया गया। इसके बाद कुलपति कार्यालय में तैनात जी. सुरेश ने नोटिफिकेशन जारी किया। जो पत्रांक संख्या अंकित की गई है, वह 25 सितंबर 2017 के बाद की है।
विज्ञापन

डॉ. ज्ञान प्रकाश के मुताबिक, 7 मार्च 2018 को मिले आरटीआई के जवाब में भी उनका नाम उन शिक्षकों की सूची में नहीं था, जिसके खिलाफ जांच कमेटी गठित हुई। अपने को दलित उत्पीड़न के मामले में गवाह बताते हुए डॉ. ज्ञान प्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार पंकज ने अपने पक्ष में बयान देने के दबाव बनाया। मामले की जांच एसआई अमरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed