फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आसमान से बरस रही आग, राह चलना मुश्किल

आसमान से बरस रही आग, राह चलना मुश्किल

Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग, राह चलना मुश्किल
वाराणसी। महीना चैत का चल रहा है और धूप एकदम जेठ की तरह लग रही है। दिन में धूप तेज होने के साथ ही गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। इस वजह से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। तापमान में भी दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। दो दिन से अधिकतम 41 डिग्री रहने वाले तापमान में रविवार को एक डिग्री की और वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। 42 डिग्री तापमान के बाद रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। रविवार सुबह से ही धूप इतनी तेज रही कि जैसे अप्रैल नहीं बल्कि मई-जून का महीना चल रहा हो। दोपहर में तो हालत और खराब हो जा रही है। इसका असर सड़कों पर भी दिख रहा है। यहां दोपहर में बहुत कम लोग नजर आ रहे हैं, जो चल रहे हैं वह भी धूप से बचाव करते नजर आ रहे हैं। पांच दिन से तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। 37 डिग्री सेल्सियस से पारा अब 42 डिग्री तक पहुंच गया है। अभी तो मई-जून का महीना बाकी है। उधर, बाजार में दही की लस्सी, मैंगो जूस, गन्ना का जूस, कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 15-16 अप्रैल को मौसम में बदलाव और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed