{"_id":"5cb0f508bdec22143f75908c","slug":"121555100936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगा रहे थे पोस्टर, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगा रहे थे पोस्टर, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों पर शुक्रवार को एक संस्था द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के प्रचार से संबधित पोस्टर लगाए जा रहे थे। इस पर प्रधानमंत्री की फ ोटो के साथ लिखा था कि ‘फि र एक बार मोदी सरकार’। पोस्टर लगाने के दौरान उन युवकों ने वाहन चालकों को रुपये भी दिए। संस्था के तीनों युवकों ने करीब तीन दर्जन से अधिक वाहनों में पोस्टर लगाए और अन्य वाहनों में भी लगा रहे थे।
उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सीओ पिंडरा अनिल राय और बाबतपुर चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को आते देख वाहन चालक सहित संस्था के दो युवक वहां से खिसक गए। जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कार्तिक चौधरी बताया जो मधुबनी बिहार का रहने वाला है। उसने कहा की चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद ही यह लगाया जा रहा है। उसने अनुमति पत्र भी दिखाया। बाबतपुर पुलिस चौकी पर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। सीओ पिंडरा ने बताया कि निजी वाहनों में पोस्टर लगाने के लिए चुनाव आयोग से पूरे देश के लिए संस्था को अनुमति मिली है। कंफर्म कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया।