फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आठ विद्वानों को स्वामी करपात्री स्मृति पुरस्कार

आठ विद्वानों को स्वामी करपात्री स्मृति पुरस्कार

Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आठ विद्वानों को स्वामी करपात्री स्मृति पुरस्कार
वाराणसी। आठ साल बाद इस बार संपूर्णानंद विश्व विद्यालय में विद्वानों को स्वामी करपात्री महाराज स्मृति पुुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2010 के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इस पुरस्कार को देना भूल गया था, लेकिन इस बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसमें आठ विद्वानों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा हर साल एक विद्वान को स्वामी हरिहरानंद सरस्वती करपात्री स्वामी स्मृति पुरस्कार दिया जाता रहा है, लेकिन वर्ष 2010 के बाद से यह पुरस्कार नहीं दिया जा रहा था। कई विद्वानों ने पत्र भी लिखा। इस बार कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल इस पुरस्कार को देने की तैयारियां कर रहे हैं। कुलपति ने बताया कि पिछले आठ साल से इस पुरस्कार को बंद किया गया था। अब फिर से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके लिए सात फरवरी को राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है, जो इस पुरस्कार को देंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सूची के अनुसार वर्ष 2011 का पुरस्कार आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी, 2012 आचार्य जगन्नाथ शास्त्री तैलंग, 2013 आचार्य रमाशंकर त्रिपाठी, 2014 आचार्य गणपति शास्त्री एताल, 2015 आचार्य कृष्णमूर्ति घनपाठी, 2016 आचार्य राजनाथ त्रिपाठी, 2017 आचार्य नरेन्द्र नाथ पांडेय और 2018 का पुरस्कार आचार्य विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed