{"_id":"5bde04a2bdec22694c343890","slug":"121541276834-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के डंपर की टक्कर से राजगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के डंपर की टक्कर से राजगीर की मौत
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत बरईपुर स्थित धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड़ के समीप शनिवार को नगर निगम के डंपर की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर रामसागर (45) की मौत हो गई। हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने दुर्घटनास्थल पर ही शव रखकर चितईपुर-चुनार मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस पुलिस आई लेकिन गुस्साए लोग शव देने को तैयार नहीं थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह मौके पर आए और उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
रोहनिया थाना अंतर्गत बहोरनपुर निवासी रामसागर साइकिल से कचहरी गया था। वापसी के दौरान रामसागर चितईपुर से आगे बढ़ कर धर्मवीर नगर कॉलोनी मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से कूड़ा लाद कर आ रहे नगर निगम के डंपर ने साइकिल पर जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर खड़ा कर चालक और खलासी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया तो इंस्पेक्टर लंका ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। इसके थोड़ी ही देर बाद पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर रोहनिया विधायक पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियोें से बात कर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, रामसागर की पत्नी हेमलता, बेटी तमन्ना और बेटे अनंत व सागर का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन बड़ी ही मुश्किल से चारों को संभाले हुए थे।