फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीबीआई सहित सरकार की सभी संस्थाएं दबाव में: संजय सिंह

सीबीआई सहित सरकार की सभी संस्थाएं दबाव में: संजय सिंह

Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई सहित सरकार की सभी संस्थाएं दबाव में: संजय सिंह
वाराणसी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में सुप्रीम कोर्ट के जज प्रेस में जा रहे हैं। देश में जांच करने वाली प्राइम एजेंसी सीबीआई है। इसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिनकी जांच हो रही है। दफ्तर में तालाबंदी हो रही है। देश में जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, सबके ऊपर प्रश्नचिह्न लगा है। गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार सभी संस्थाओं को अपनी जेब में रखने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा भारत बंद किए जाने के आह्वान के सवाल पर कहा कि अगर भारत बंद का आह्वान किया गया है तो उसमें देश के सभी लोग शामिल होंगे। अरुण शौरी के बयान सीबीआई के डंडे से मोदी खुद डर रहे हैं पर कहा कि वह सीबीआई के अस्थाना थे, वर्मा जी जो हटाए गए, उनके दफ्तर में सारी इंवेस्टिगेशन की फाइलें पड़ी थी। जिन पर फैसला होना था। वह जांच करा सकते थे। इसी वजह से यह सारा काम हुआ। राहुल गांधी को बीजेपी सीरियस नहीं लेती के सवाल पर बोले की राहुल गांधी बीजेपी के नेता नहीं है। वह कांग्रेस के नेता हैं। यहां से कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से सोनभद्र के निजी कार्यक्रम में रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed