फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भूत प्रेत को लेकर महिला की पिटाई

भूत प्रेत को लेकर महिला की पिटाई

Fri, 17 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भूत प्रेत को लेकर महिला की पिटाई
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में भूत-प्रेत करने के आरोप में एक विवाहिता की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व मुबारकपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षीगणों ने आठ अगस्त को उसकी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए मारपीट किए। अक्सर उसकी पत्नी को टोना, टोटका और भूत करने का ताना देते है। शुक्रवार को हल्का दारोगा ने दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया कर उनसे वार्ता शुरू किया। इस दौरान महिला ने कहा कि उसने जो भूत किया है उसको वापस किया जाए। अगर भूत वापस नहीं कर सकते तो पुलिस कार्रवाई करें। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि भूत-प्रेत से उनके घर के सदस्यों और मवेशियों की अक्सर तबीयत खराब रहती है। समाचार लिखे जाने तक पंचायत चल रही थी। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग अंधविश्वास में पड़ कर विवाद कर रहे है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर विवाद शांत नहीं करते है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मारपीट में दो वृद्घ समेत पांच लोग घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए मारपीट व विवाद में दो वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परही गांव में शुक्रवार को नाली से पानी निकलने को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज व मारपीट हुआ। मारपीट में एक पक्ष से सिकरमा (65) जबकि द्वितीय पक्ष से राकेश प्रकाश (47) व अजीत (22) घायल हो गए। प्रथम पक्ष से सिकरमा पुत्र महेश की तहरीर पर राकेश, दिनेश, रमेश पुत्रगण विजय जबकि द्वितीय पक्ष से राकेश पुत्र विजय की तहरीर पर सिकरमा पुत्र महेश, विजयमल व बृजेश पुत्रगण सिकरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खुटहा गांव में गाड़ी बैक करने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो गया, जिसमें एक पक्ष से अजय कुमार (45) व रघुनंदन (81) घायल हो गए। इस सम्बंध में अजय कुमार पुत्र पारसनाथ की तहरीर पर किशुन पुत्र नंदू, सोनू व मोनू पुत्र किशुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बेलाही गांव में शौचालय को लेकर राजेंद्र पुत्र बृजमोहन एवं रामकेश पुत्र रामलाल ने आपस में विवाद व मारपीट कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की पैरवी करने आई विवाहिता को पीटा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में कचहरी के समीप गुरुवार की सांय मुकदमे की पैरवी करने के लिए आई विवाहिता को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता गीता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली गीता की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमगांव गांव निवासी राजेश्वर के साथ हुई है। लेकिन वर्तमान में पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। गीता ने पति के खिलाफ भरण पोषण का मुकदमा की है। गुरूवार की सांय करीब चार बजे मुकदमे की पैरवी कर विवाहिता अपने मायके जाने के लिए कचहरी के बाहर निकली। गीता का आरोप हे कि उसके पति और ससुर ने केस वापस लेने के लिए दबाव देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोग एकत्र हुए वे लोग फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति राजेश्वर और ससुर लल्लन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर दूसरे पक्ष से भी विवाहिता के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed