{"_id":"5b5646164f1c1bbd298b5a96","slug":"121532380694-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लक्सा थाने के समीप सरेराह दो बदमाशों द्वारा महिला को पिस्टल सटाकर चेन लूटने का वायरल हुआ वीडियो शहरवासी भूले नहीं थे कि ऐसी ही वारदात सिगरा थाना क्षेत्र में हो गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार मामूली विवाद में मनबढ़ पड़ोसी ने महिला के ऊपर पहले तो कुर्सी से वार करने की कोशिश की। महिला डरी नहीं तो उसका हाथ पकड़कर उसे पिस्टल सटा दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता सरिता पांडेय ने बताया कि विजयनगरम मार्केट में उनका गेस्ट हाउस है। 15 जुलाई की रात उनके गेस्ट हाउस के समाने एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ। उस ट्रैक्टर में पड़ोेसी प्रेमचंद्र मिश्रा के घर पर हो रहे निर्माण कार्य की सामग्री आई थी। सरिता ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर को दरवाजे के सामने से हटाने का अनुरोध किया तो प्रेमचंद्र मिश्रा आगबबूला हो गया। पहले तो वे उन्हें कुर्सी लेकर मारने दौड़ा और उन्होंने विरोध जारी रखा तो उनके सिर पर पिस्टल सटा कर गला दबाने लगा। सूचना सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस आई और सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।