{"_id":"5b37d6844f1c1bb0318b988a","slug":"121530386052-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस और गर्मी में बेचैन रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस और गर्मी में बेचैन रहे लोग
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। गत सप्ताह आसमान में मचलते बादलों और दो दिन हुई बारिश के बाद शनिवार को सुबह खिली धूप से उमस और गर्मी बढ़ गई। दोपहर में गर्मी से लोगों को बेचैनी सताने लगी। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आसमान में बादल ढूंढते रहे और इंद्र देव से बारिश की उम्मीद लगाए रहे लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में होने वाली विद्युत कटौती ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है।
गत सप्ताह बुधवार की रात्रि में तथा गुरुवार को हल्की बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया था। लोगों को एक बारगी लगा जैसे मानसून की
फुहारें लगातार जारी रहेंगी। उसके बाद से केवल मामूली फुहारें ही पड़ी हैं। शनिवार को सुबह मामूली बूंदाबांदी हुई थी। लोगों को लगा था कि अच्छी बारिश हो सकती है लेकिन मेघ दूसरी ओर चले गए जिससे दिन भर बारिश नहीं हुई। और जनजीवन बेहाल हो उठा।
उधर बिजली कटौती से अभी भी राहत नहीं मिल सकी है। रात की कटौती बंद करने की मांग अनसुनी ही रही है। सांसद और विधायक समेत विभिन्न पार्टियां अलग-अलग विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिल कर रात्रि कटौती बंद करने की मांग कर चुकी हैं लेकिन लाभ नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि रात तो रात दिन में भी रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार और प्रशासनिक अफसरों के आदेश को विभाग ठेंगा दिखा रहा है। आगामी एक दो दिन में यदि अच्छी बारिश न हुई तो बीमारियां पांव पसार लेंगी। चिकित्सकों ने लोगों से बासी भोजन से बचने तथा बाहर के खाने से परहेज की सलाह दी है।