फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दीनदयाल अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

दीनदयाल अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जाने का पहला चरण पूरा हो गया है। चार चरणों में बनने वाले इस थियेटर का काम पूरा होने के बाद ऑपरेशन के समय मरीजों को संक्रमण का खतरा कम रहेगा। यहां न केवल हाईटेक उपकरण होंगे बल्कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अस्पताल में दिल्ली की एक निजी संस्था को इस ओटी को बनाने की जिम्मेदारी मिली है। चार चरणों में बनने वाले इस ओटी का पहला चरण छह महीने में पूरा हुआ। बुधवार को इसका उद्घाटन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी कुशवाहा ने किया। बताया कि यह पूर्वांचल का पहला ऐसा जिला अस्पताल है, जहां इस तरह का मॉड्यूलर ओटी बना है।
विज्ञापन

इसमें सेंट्रल टेबल सहित सभी सुविधाएं मानक के अनुसार होंगी। 40 लाख की लागत से बन रहे ओटी का मुख्य कमरा बनकर तैयार हो गया है, अब आगे की तैयारी चलेगी। इसके लिए निर्माण कराने वाली संस्था से जुड़े लोगों को तय समय के भीतर काम पूरा कर लेने को कहा गया है। बताया कि इस ओेटी का सबसे ज्यादा फायदा ऑपरेशन के समय मरीजों को होगा। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed