{"_id":"5abbf4b54f1c1be3298b4792","slug":"121522267317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विजय मिश्र ने लिया योगी से आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विजय मिश्र ने लिया योगी से आशीर्वाद
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की। राजधानी के एनेक्सी भवन में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। लंबे समय से मिश्र के भाजपा में शामिल होने की अटकलबाजी के बीच मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात को लेकर सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं।
यद्यपि विधायक ने मुलाकात के पीछे अन्य किसी तरह के मकसद से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से डेंगुरपुर पुल और अति पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर बात हुई है। उन्होंने इसके लिए आश्वासन दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने ज्ञानपुर में ढाई करोड़ की लागत वाले लायर्स चैंबर के लिए सहमति दी है। विधायक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से केएनपीजी की लाइब्रेरी के लिए एक करोड़ जारी करने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि इस बार नहीं हो पाएगा, लेकिन अगले साल केएनपीजी कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए धन जरूर जारी किया जाएगा। इस मसले को उन्होंने नोट कराया। दूसरी ओर जिले के सियासी जगत में विधायक की सीएम और डिप्टी सीएम से हुई इस मुलाकात को भाजपा की करीबी से जोड़कर देखा जा रहा है।