{"_id":"5a93119d4f1c1ba5268bc3cc","slug":"121519587741-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाया तो खैर नहीं
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कोतवाली परिसर में रविवार को हुई में शांति समिति की बैठक में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने हिदायत देते हुए कहा कि नगर में एक बजे तक रंग खेला जाएगा। नगर में जाम की समस्या उठाने पर कहा कि मालवाहक गाड़ियों को सुबह नौ बजे तक ही बाजार में घुसने की अनुमति दी गई है। इसके बाद कोई भी मालवाहक को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं, होली के दिन बिना अनुमति लाउडस्पीकर बनाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। साथ ही कहा, कि अनुमति लेकर ही लाउडस्पीकर बजाएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेला, खोमचा, पटरी व्यवसायियों को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने और उनके लिए स्थान निर्धारित कराने की मांग की गई है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शासन को अवगत कराने की बात कही। लोगों ने होली के दिन बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई। इस पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि होली के दिन बिजली रहेगी, नगर पालिका की तरफ से पानी की निरंतर आपूर्ति की जाएगी। बैठक में ज्ञानपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, कोतवाल सुनील कुमार वर्मा, सतीश चंद पाठक, शिव शंकर गुप्ता, संदीप गुप्ता, दिनेश अग्रहरि, कोमल मोदनवाल, विंदेश गुप्ता, नरेंद्र दुबे, अरुण कुमार उर्फ मिंकू, हीरालाल उमर वैश्य, जितेंद्र गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।