{"_id":"5a29a5404f1c1b4e718b7de8","slug":"121512678720-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में संगीत ग्राम की स्थापना के लिए पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में संगीत ग्राम की स्थापना के लिए पहल
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस में संगीत ग्राम की स्थापना के लिए शासन की पहल पर भूमि की तलाश शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह कलाकारों ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र से उनके आवास पर मुलाकात कर इस मसले पर वार्ता की। डीएम ने संगीत ग्राम की स्थापना के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
ठुमरी गायिका पद्मश्री सोमा घोष के नेतृृत्व में कलाकारों के दल ने सुबह डीएम से उनके बंगले पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान संगीत ग्राम की रूपरेखा के अलावा स्थापना के लिए भूमि के चयन पर वार्ता हुई। बुधवार की शाम सोमा लखनऊ में सीएम के प्रमुख सचिव एसपी गोयल से मिली थीं। गोयल ने फोन कर डीएम से कहा था कि कलाकारों के साथ चर्चा कर संगीत ग्राम के प्रस्ताव पर भूमि चयन संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।डीएम से मुलाकात करने वालों में सोमा के अलावा गायिका ममता शर्मा और काजल भी मौजूद थीं।