{"_id":"5a1f1d0e4f1c1b95188b7133","slug":"121511988494-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ आयकर सर्वे
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कर चोरी के अंदेशे में आयकर विभाग की ओर से शहर के दो प्रतिष्ठानों पर बुधवार को एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। आयकर सर्वे की जानकारी मिलते ही दूसरे व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा। दोनों प्रतिष्ठानों के चार ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आयकर अधिकारियों का कहना था कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जिन दो प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया जा रहा है, उनमें आभूषण प्रतिष्ठान जेवर कोठी और विकास एग्रो (सुपारी व्यवसायी) शामिल हैं। जेवर कोठी के एक और विकास एग्रो के तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आयकर अपर आयुक्त उमेश पाठक के नेतृत्व में विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी रहीं। आयकर अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के तहत दोनों प्रतिष्ठानों के कागजात की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। सर्वे में आयकर सहायक आयुक्त पी.राम, पीके श्रीवास्तव, एसके सिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार यादव, धनंजय तिवारी, सुरेश चंद्र, समीर श्रीवास्तव, एसपी चौहान, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश कुमार शामिल रहे।