फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   थल सेनाध्यक्ष ने रूद्र सूक्त से किया बाबा का अभिषेक

थल सेनाध्यक्ष ने रूद्र सूक्त से किया बाबा का अभिषेक

Sat, 11 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष ने रूद्र सूक्त से किया बाबा का अभिषेक
वाराणसी। थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार की सुबह रूद्र सूक्त से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। उन्होंने बाबा दरबार में वीर सैनिकों के साथ ही राष्ट्र की सलामती की कामना की। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर को देखा और वहां के बारे में जानकारी ली। छत्ताद्वार पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सेना हर तरह से सक्षम और किसी भी तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

थल सेनाध्यक्ष सुबह 7:25 बजे अपनी पत्नी के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां गर्भगृह में मंदिर के शास्त्री राकेश पाराशर, तीर्थराज त्रिपाठी और देवेंद्र ने सविधि षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद रूद्र सूक्त के सस्वर पाठ के बीच उन्होंने बाबा विश्वनाथ का रूद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में यहां के कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

थल सेनाध्यक्ष ने निर्माणाधीन गोयनका भवन परिसर भी देखा। मंदिर के कर्मचारियों ने बताया कि विस्तारीकरण योजना के तहत परिसर को चौड़ा करने के साथ ही नए निर्माण कराए जा रहे हैं। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वह छत्ताद्वार पहुंचे। वहां पत्रकारों से कहा कि सेना के शौर्य और साहस पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए। सेना हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम और तैयार है। इससे पहले मंदिर के पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग ने उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसाद और बाबा की भस्म भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed