{"_id":"59c4221b4f1c1bac688b5d04","slug":"121506026011-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीटे की भूमि पर कब्जा मिला तो होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीटे की भूमि पर कब्जा मिला तो होगा मुकदमा
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका बाजार स्थित मां कालीका के नाम से आराजी नंबर 31 रकबा 0.64 हेक्टेयर और आराजी नंबर 32 रकबा 0.825 हेक्टेयर भूमि तालाब और भीटा राजस्व अभिलेख में दर्ज है। उक्त आराजी के भीटे की जमीन पर दबंगों द्वारा जेसीबी लगाकर समतल किए जाने का मामला जब अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। इस मामले में उप जिलाधिकारी राजातालाब ईशा दुहन ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर भीटे की पैमाइश करने का आदेश दिया है। इस मामले की पुष्टि हल्का लेखपाल त्रिभुवन मौर्या ने की। बताया कि तीन दिन के अंदर भीटे की पैमाइश कर भूमि को अलग कर दिया जाएगा। यदि उक्त भूमि पर किसी का कब्जा पाया गया तो उसके खिलाफ कपसेठी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। बताते चलें कि तालाब के भीटे की जमीन को दबंग जेसीबी से काटकर समतल करने के बाद खेत बना रहे थे। इसकी शिकायत हरिभानपुर के पूर्व ग्राम प्रधान शिवबंश सिंह के साथ कई ग्रामीणों ने तहसील दिवस के साथ कपसेठी पुलिस से की थी। किंतु पुलिस और राजस्व टीम ने कुछ भी कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में आक्त्रसेश बढ़ गया । इस मामले को उप जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल पैमाइश कराकर कार्रवाई का निर्देश राजस्व टीम को दिया है। एसडीएम के निर्देश से दबंगों में अफरातफरी मच गई है।
विज्ञापन