फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नवरात्र में शक्तिपीठों को मिलेगी निर्बाध बिजली

नवरात्र में शक्तिपीठों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Wed, 20 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र में शक्तिपीठों को मिलेगी निर्बाध बिजली
वाराणसी। नवरात्र में पीएम के दौरे को देखते हुए योगी सरकार ने मंगलवार को फरमान जारी किया है कि नवरात्र के दिनों में प्रदेश भर के शक्तिपीठों और प्रमुख देवालयों को अनवरत बिजली दिया जाए। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठों को नवरात्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने की मंशा जाहिर करते हुए पावर कारपोरेशन को इसके लिए कड़े निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि नवरात्र में किसी शक्तिपीठ की विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ तो संबंधित अधिकारी की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

सीएम ने शक्तिपीठों एवं प्रमुख देवालयों को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश पावर कारपोरेशन को देते हुए इसकी सूची तलब की। उन्होंने कहा था कि सूची में शामिल शक्तिपीठों को जाने वाली लाइनें नवरात्र भर खराब न हो और जिस फीडर से इनके लिए आपूर्ति की जाती है। उसे दुरुस्त कर लिया जाए। इस दौरान यदि आपूर्ति में व्यवधान होगा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समय रहते पूरी मुकम्मल तैयारी कर ली जाए। सीएम के फरमान से सकते में आए पावर कारपोरेशन ने समस्त डिस्कॉम मुख्यालयों से शक्तिपीठों एवं प्रमुख देवालयों की सूची तलब की। बीते दिनों पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पूर्वांचल डिस्कॉम ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शक्तिपीठों व प्रमुख देवालयों की सूची पावर कारपोरेशन को भेज दी। सूत्रों की माने तो वाराणसी क्षेत्र में आने वाले शक्तिपीठों व प्रमुख देवालयों मसलन काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर, बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, मां शैलपुत्री, मारकंडेय महादेव धाम, शीतला धाम अदलहाट मीरजापुर, मां चौकिया मंदिर जौनपुर एवं जोगेश्वर नाथ चुनार मीरजापुर, मां कामख्या देवी मंदिर, गहमर.गाजीपुर की सूची पावर कारपोरेशन को भेजी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed