{"_id":"5994b6804f1c1b06488b461d","slug":"121502918272-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना की बगिया में दिखी अखंड भारत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना की बगिया में दिखी अखंड भारत की झलक
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महामना के बगिया(काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में 71वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अखंड भारत की झलक प्रदर्शित की। अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी सद्भाव कायम करने, एकजुटता के साथ आगे बढ़ते रहने की अपील भी की। उधर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेटों के परेड की सलामी के बाद परेड का निरीक्षण भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से देश के सर्वांगीण विकास के लिए जिम्मेदारियों का सजगता पूर्वक निर्वहन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
एंफीथिएटर ग्राउंड पर सुबह 9 बजे कुलपति ने सबसे पहले एनसीसी ग्रुप ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एके गोयल के साथ झंडारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान और फिर एनसीसी कैडेटों के परेड की सलामी ली। कुलपति ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासी के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा का दिन होता है। भारत सभ्यता और संस्कृति के दृष्टि से कोई दूसरा देश भारत का शानी नहीं है। पूर्वजों ने आध्यात्मिक दृृष्टि के साथ.साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के क्षेत्र में योगदान दिया। देश का निर्माण ताकतवर लोग करते है और महामना ने राष्ट्र के निर्माण के लिये बीएचयू की स्थापना की थी। इस दौरान एनसीसी एयर विंग कैडेटों की ओर से एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बीएचयू एनसीसी कैडेट, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, रणवीर संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया। संगीत और मंच कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने समूह देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंत में मंच कला संकाय के प्रो. विजय कपूर ने वंदेमातरम की अलग तरीके की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। इसके बाद कुलपति ने कुलपति आवास, अंतरर्राष्ट्रीय छात्रावास में ध्वजा रोहण किया, जिसके बाद सभी संस्थानों, संकायों, छात्रावासों, भवनों पर तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.एमके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह, प्रो. जेपी राय सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने केंद्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया